फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ : आठ साल की बच्ची को घर से उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पाटा बजेटी में बच्ची को ढूंढने का प्रयास करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया। फिलहाल बच्ची का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण मासूम की खोजबीन में जुटे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि बच्ची को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सेट्टी ने कहा वन विभाग को पूर्व में ही क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया था, मगर विभाग गश्त तक सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें