पिथौरागढ़/झूलाघाट। जिला मुख्यालय में कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। इनमें एसएसबी के पांच जवान और एक विदेश से आई महिला शामिल है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच में एसएसबी के पांच जवान और एक विदेश से आई महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। विदेशी महिला को संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 76 पहुंच गई है। झूलाघाट में कस्बे से लगे एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने व्यापारियों की जांच शुरू की।
शुक्रवार को चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में 50 व्यापारियों के सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को आरटीपीसीआर जांच के लिए हल्द्वानी मेडिकल कालेज भेजा गया। टीम में डॉ. वर्षा, लैब टेक्नीशियन कमलेश आदि मौजूद रहे।