धारचूला के गलाती में शव को कब्जे में लेती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में धारचूला मुख्यालय से तीन किमी की दूर गलाती पुल के पास 75 वर्षीय महिला का शव मिला है।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को गलाती पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। एसआई हरजीत सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धारचूला लाया गया। यहां महिला की शिनाख्त जयमती देवी पत्नी नैन राम फुलतड़ी निवासी के रूप में हुई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला कुछ समय से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रही थी। चिकित्सकों पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।