फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इंटरनेट सेवा ठप होने से 46 टेलीमेडिसिन केंद्रों में इलाज बंद

Sat, 07 Sep 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। सीमांत जिले में टेलीमेडिसिन सेवा के तहत मरीजों को इलाज मिलना बंद हो गया है। टेलीमेडिसन केंद्रों में इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी से करार खत्म होने से मरीजों के साथ स्वास्थ्य विभाग की दिक्कत बढ़ गई है। इंटरनेट सेवा ठप होने से जिले भर में 46 टेलीमेडिसिन केंद्र शोपीस बने हैं। मरीजों को विशेषज्ञों की राय और इलाज मिलना बंद हो गया है और उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहे सीमांत जिले में मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा वरदान साबित हो रही थी। सेवा के तहत टेलीमेडिसिन केंद्रों के जरिए मरीज की रक्त जांच, एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य जांच रिपोर्ट ऑनलाइन तरीके से विशेषज्ञों तक पहुंच रही थी। विशेषज्ञ रिपोर्ट के आधार पर ऑनलाइन तरीके से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, दवा देने के साथ उनका इलाज कर रहे थे। जिले में संचालित 46 टेलीमेडिसिन केंद्रों में मरीजों को यह सेवा देने के लिए जरूरी इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने एक कंपनी से करार किया था। बीते मार्च में अनुबंध खत्म होने से सभी केंद्रों में इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। इससे यहां इलाज पूरी तरह बंद है। हर रोज 250 से अधिक मरीज विशेषज्ञों की राय लेने और बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद में केंद्रों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

इस तरह मिलता है टेलीमेडिसिन केंद्रों में इलाज

पिथौरागढ़। दूरदराज के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन केंद्र खोले गए हैं। प्रदेश स्तर पर मरीजों को इस सेवा का लाभ देने के लिए कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। इंटरनेट के जरिए सेवा के सॉफ्टवेयर पर संबंधित मरीज की दिक्कत, जांच रिपोर्ट सहित रोग से संबंधित सभी जानकारी अपलोड होकर विशेषज्ञों तक पहुंचती है और वे इसे जांचकर इलाज और दवा बताते हैं। केंद्रों में इंटरनेट सेवा ठप होने से सीमांंत में यह सेवा दम तोड़ गई है।
विज्ञापन


झूलाघाट में अपने खर्च पर इंटरनेट
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट पीएचसी में हर रोज रड़वा, अमतड़ी, तालेश्वर, खोल्याकट्यानी, खर्कतड़ी, सिमपानी, गेठीगाड़ा, झूलाघाट, कानड़ी, सिमू, बलतड़ी, सपतड़ी, तड़ीगांव आदि गांवों के साथ नेपाल से मरीज 12 से 15 किमी पैदल सफर कर इलाज के लिए पहुंचते हैं। इंटरनेट सेवा ठप होने से यहां संचालित टेलीमेडिसिन केंद्र में काम बंद है। मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी अपने खर्च पर इंटरनेट की व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन मोबाइल पर भी सिग्नल न होने से मरीजों को इस सेवा का लाभ देना चुनौती बन गया है। लैब तकनीशियन संजय कुमार, डॉ. दिव्या नाथ ने कहा कि इंटरनेट सेवा न होने से मरीजों की डिटेल अपलोड नहीं हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
टेलीमेडिसिन केंद्रों में इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी से अनुबंध खत्म हो गया है, इससे दिक्कत आई है। यह शासन स्तर का मामला है। इंटरनेट सेवा से जुड़ने के बाद केंद्रों में यह सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें