फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल सड़कें ठीक नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

Fri, 18 Oct 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की बदहाल सड़कों से आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों खर्च कर बनी सड़कें बदहाल हैं। गुणवत्ता सही नहीं होने से सड़कों पर डामर उखड़ गया है। उन्होंने जल्द सड़कों का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत बनी जैंती-धामीकुड़ा सड़क का वर्ष 2021 में चार करोड़ रुपये से कटिंग और सुधारीकरण हुआ। काम सही नहीं होने से सड़क की हालत दयनीय है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी देने के बाद सड़क सुधारीकरण का आश्वासन मिला लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
पापड़ी-पैकुती सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप न होने पर पर इस पर आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। शिशुमंदिर-नानासैम सड़क भी बदहाल है। बदहाल सड़कों पर आवाजाही न होने से क्षेत्र के लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। बीमारों और गर्भवतियों को भी डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। चेतावनी दी कि एक महीने के भीतर सभी सड़कों में सुधारीकरण और डामरीकरण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरेगी। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य ईश्वर कोरंगा, पूर्व प्रधान नंदन सिंह टोलिया, योगेश भाकुनी, देवेंद्र भंडारी, छत्र सिंह खत्री, पूरन सिंह पांगती, बहादुर राम सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें