फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं की कबड्डी में बेड़ीनाग की टीम प्रथम

Tue, 28 Nov 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में खेल महाकुंभ के दौरान दौड़ लगाती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत मंगलवार से केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंडर-10 के खिलाड़ियों की स्पर्धाएं हुई। बालिका वर्ग की कबड्डी में बेड़ीनाग की टीम ने पहला और मुनस्यारी की टीम ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग के अतुल टम्टा प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ विण की लक्ष्मी ने जीती।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में मूनाकोट के आकाश भट्ट प्रथम, बालिका वर्ग में बेड़ीनाग की ज्योति जोशी प्रथम रही। बालक वर्ग की लंबी कूद में मूनाकोट के आकाश भट्ट, बालिका वर्ग में गंगोलीहाट की रक्षिता जोशी ने पहला स्थान पाया। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आठों विकासखंडों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद आर्य ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने में यह आयोजन सफल होगा।

प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, सभासद गंगोत्री दताल, भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता एडीएम मोहम्मद नासिर ने की। प्रतियोगिता संपन्न कराने में जिला खेल समन्वयक भूपाल चुफाल, दिनेश पाटनी, सुरेश कलखुड़िया, सुरेश पांडे, फकीर सिंह, योगेश जोशी, दीपक चंद राजा, डॉ. राजेंद्र पाठक आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें