फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राइंका पांगू में शिक्षकों की नियुक्ति को गरजे अभिभावक

Wed, 04 Sep 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला तहसील में ​शिक्षकों की मांग को प्रदर्शन करते राइंका पांगू के अ​भिभावक। संवाद - फोटो : काशीपुर में शराब की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । परमल सिंह ह्यांकी राजकीय इंटर काॅलेज पांगू में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा है कि 1956 में स्थापित इस विद्यालय से पढ़ाई कर आईएएस नृप सिंह नपलच्याल ने राज्य के मुख्य सचिव के पद को सुशोभित किया। कहा है कि वर्तमान में विद्यालय में महज भूगोल, व्यायाम, एलटी गणित और हिंदी में ही शिक्षक तैनात हैं। मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। निर्धन अभिभावक शहर में अपने पाल्यों को पढ़ाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा है कि यहां कार्यरत सात शिक्षकों को बगैर प्रतिस्थानी के अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए कार्यमुक्त किया गया है। इनमें से अधिकांश शिक्षकों को विद्यालय में कार्य करते हुए साल भर भी नहीं हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष मोहन वर्मा, प्रधान छलमा छिलासों पूजा वर्मा, पुष्पा देवी, धरमति देवी, प्रेमा, सुलेखा, जितेंद्र बिष्ट, रमेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें