फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरघाटी की हिलजात्रा आस्था, विश्वास और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक : सीएम

Wed, 04 Sep 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हिलजात्रा के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबो​धित करते मुख्यमंत्री पुष्कर ​सिंह धामी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी की हिलजात्रा आस्था, विश्वास और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। हिलजात्रा न केवल हमारे पूर्वजों की महान परंपराओं, आदर्शों और बहादुरी का स्मरण कराती है बल्कि कृषि और पशुपालन से जुड़े हमारे ग्रामीण जीवन की विशेषताओं को भी दर्शाती है, कुमौड़ हिलजात्रा का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने सभी लोगों को हिलजात्रा पर्व की शुभकामना देते हुए इसके आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बुधवार को सीएम धामी ने कुमौड़ हिलजात्रा का वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सोरघाटी की हिलजात्रा धार्मिक और लोकपरंपराओं की वाहक है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए आगे आना होगा। हिलजात्रा की यह परंपरा हमें हमारी मिट्टी, खेतों, सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का अनूठा माध्यम है।
इस पर्व ने पिथौरागढ़ को एक विशिष्ट पहचान दी है और भगवान शिव के गण लखिया के आगमन ने हमें सदैव सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक जैसी परियोजनाएं पूरी हुई हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है। पीएम मोदी ने स्वयं पिथौरागढ़ की यात्रा कर आदि कैलाश यात्रा को भी विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का कार्य किया है।
उन्होंने हिलजात्रा महोत्सव के आयोजन के लिए पांच लाख, मोस्टामानू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98 लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ हिलजात्रा मेला स्थल, चौतोल मेला परिसर, गोलज्यू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धन की व्यवस्था करने की घोषणा की।

जीआईसी के पास बन रही पार्किंग का सुरक्षा परीक्षण कराने के दिए निर्देश
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चर्चा का विषय बनी जीजीआईसी के पास निर्माणाधीन पार्किंग के मामले का भी संज्ञान लिया। उन्होंने डीएम को शीघ्र पार्किंग का सुरक्षा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें