फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गांव के बीच से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच का विरोध

Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अ​धिशासी अ​भियंता को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तड़ीगांव के ग्रामीणों ने गांव के बीच से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित नेशनल हाईवे के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि वे लोग नेशनल हाईवे के निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन प्रस्तावित मार्ग गांव के बीच में से होकर गुजरेगा, जिससे उन्हें आपत्ति है। कहा कि इससे कई ग्रामीणों के घर, खेत और जीवनभर की पूंजी प्रभावित हो जाएगी। बताया कि पहले से ही गांव की जमीन को आरटीओ और पावर ग्रिड को दी जा चुकी है। अब गांव का जो क्षेत्र बचा है, वही इस सर्वे में आ रहा है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एकमात्र खेल मैदान है। यहां तड़ीगांव और आसपास के अन्य गांवों के बच्चे सुबह-शाम खेलने आते हैं। अगर यहां सड़क बनी तो बच्चों का खेलने का एकमात्र स्थान भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने हाईवे को गांव के बीच से न निकालकर किसी वैकल्पिक रूट से निकालने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रशासक उषा देवी, संतोष, हेमा देवी, रोहित लुंठी, देवेंद्र लुंठी और प्रेमा बोरा आदि ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें