पिथौरागढ़। जिले में रिक्त चल रहे प्रवक्ताओं के 106 पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसमें सामान्य में 90 और महिला में 16 प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर पठन-पाठन की सुविधा मिलेगी।
जिले में प्रवक्ता के 1169 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 435 प्रवक्ता कार्यरत हैं। वहीं 734 पद रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों के सापेक्ष 106 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। सामान्य वर्ग में भूगोल, हिंदी, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, इतिहास और महिला वर्ग में हिंदी, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और इतिहास विषय में नियुक्ति होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थियों की ओर से 2018 सत्र में अतिथि शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा गया है। विभाग की ओर से काउंसिलिंग की द्वितीय सूची प्राप्त होने और शासन की ओर से स्वीकृति मिलते ही काउंसिलिंग की जाएगी।
सामान्य और महिला वर्ग में इन विषयाें में होनी है नियुक्ति
विषय सामान्य वर्ग महिला वर्ग
हिंदी 20 7
भूगोल 18 -
इतिहास 13 2
नागरिक शास्त्र 18 5
अर्थशास्त्र 21 2
कोट
जिले में काउंसिलिंग कर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों को बेहतर पठन-पाठन की सुविधा मिलेगी।- एचआर कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़