अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों के अलावा कला विकास समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
बच्चों की 100 मीटर दौड़ में अभिनव, 200 मीटर में सुरेश, 800 मीटर में रवींद्र, 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक ने बाजी मारी। निबंध प्रतियोगिता में रिया बोरा, अंश कुमार, संजनी ज्योति महर और चित्रकला में कृष्ण कुमार, अर्पित चंद, प्रियांशी अव्वल रहे। एमएम भट्ट मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अस्कोट के जतिन पंत ने जौलजीबी के निमेश दास को और विजय बम ने विक्रांत को पराजित किया। आरएस पाल मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता में ओगला ने पावर ग्रिड को 21-5 21-8 से पराजित किया। दूसरे मैच में धारचूला ने स्वामी क्लब नारायण नगर को 21-12, 21-7 से हराया। यहां समिति के अध्यक्ष महेश पाल, वीरजंग पाल, गणेश भट्ट, रवींद्र पाल, मनोज लुंठी, गौरव लुंठी, जयदेव रावत, ललित पाल आदि मौजूद रहे। संवाद