फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 80 वाहिनी में धूमधाम से मनाया 76वां एनसीसी दिवस

Sun, 26 Nov 2023 09:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एनसीसी दिवस पर पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद 80वाहिनी के अ​धिकारी और कैडेट। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़/टनकपुर। उत्तराखंड की 80 वाहिनी एनसीसी में 76वां एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट कमलेश धामी प्रथम, गरिमा मनोला द्वितीय, व प्रियांशु प्रसाद तृतीय रहे।

वाहिनी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी ने कैडेट को एनसीसी के बारे में जानकारी देते हुए बटालियन को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाने के लिए सभी की प्रशंसा की। उन्होंने एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली, हीरा सिंह, बीएचएम विक्रम सिंह, अमित चंद, ललित सिंह को बटालियन स्तर पर उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहां प्रभारी सूबेदार मेजर परमन थापा, नायब सूबेदार बलवीर सिंह, सीएचएम हरीश चिनवान, लोकेंद्र, हवलदार धीरेंद्र, जितेंद्र, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद जोशी, अमन कुमार, रवि जोशी, जीवन आदि थे।

इधर टनकपुर के ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में जूनियर और सीनियर कैडेट ने मार्चपास्ट किया। कैडेट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां प्रधानाचार्य जोहार सिंह महरा, कै. एलडी तिवारी, फर्स्ट ऑफिसर एसएस राणा आदि थे। संवाद

धूमधाम से मनाया गया 24यूके गर्ल्स बटालियन का स्थापना दिवस

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 24यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जीजीजीआईसी में 24यूके गर्ल्स बटालियन अल्मोड़ा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद किशन खड़ायत ने किया। इससे पूर्व सुबह मार्च पास्ट और जागरूकता रैली भी निकाली गई। संचालन कैडेट प्राची बिष्ट, अनुषिका सौन ने किया। वहां सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, एसयूओ भारती, यूओ हिमानी, शहजादी गौसिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



जीआईसी गुरना में सीनियर, जूनियर डिविजन के कैडेट ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संवर्द्धन, जल संरक्षण आदि कार्यक्रम किए। वहां एनसीसी अधिकारी उमेश चंद्र जोशी, सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रवीण सिंह रावल, पूर्व एनसीसी कैडेट नितिन कुमार, रोहित कुमार, जगदीश मेहता आदि थे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें