फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अब चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे बुंगबुंग के ग्रामीण

Sat, 16 Mar 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के बुंगबुंग में वार्ता के दौरान मौजूद ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम बुंगबुंग के ग्रामीणों ने लंबे समय से बंद पड़ी सड़क को खोलने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। ग्रामीणों के एलान के बाद प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन

तहसीलदार राम प्रसाद आर्य पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को साथ लेकर गांव पहुंचे। तहसीलदार ने सड़क को तत्काल खोलकर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के अंदर बंद सड़क को खोले जाने के आश्वासन पर ग्रामीण चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लेने पर सहमत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। वहां राजस्व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी, गोविंद नाथ समेत ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें