फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के एक दर्जन गांवों में नहीं लगी कोरोना की दूसरी डोज

विज्ञापन
No Vaccination in Rural Munsyari
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के 12 गांवों के 60 साल अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग कोरोना की दूसरी डोज लगने का इंतजार कर रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उन्हें संक्रमण का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से उन्हें टीका लगाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विकासखंड के जोशा, गांधीनगर, ढुनामानी, चौना, आलम, दारमा, मनकोट, घरुड़ी, शिलिंग, सिर्तोला, बोना, गोल्फा, तोमिक, निर्तोली, बाता, वल्थी, राप्ती, गैला, टांगा, लोदी, इमला के गांवों में रहने वाले अधिकतर बुजुर्गों को कोविड रोधी टीके की दूसरी डोज नहीं लगी है।
लोगों ने डीएम से स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांवों में भेजकर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, दिव्यांगों को घर पर कोरोना की दूसरी डोज लगाने की मांग की है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू ने बताया कि गांव में कई लोगों को टीके की पहली डोज भी नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

80 साल की उम्र में मेरे लिए चलना बेहद मुश्किल है। गांव में आकर स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की दूसरी डोज लगानी चाहिए। संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दूसरी डोज जरूरी है।
- धर्म सिंह, पत्थरकोट।
प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश देकर मुनस्यारी के प्रत्येक गांव में भेजना चाहिए। यहां लगातार मौसम के चलते सड़क मार्ग भी बंद होते हैं। सबके लिए टीकाकरण केंद्र जाना संभव नहीं है। ऐसे में गांव में टीकाकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

- मतोली देवी, मल्ला गैला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें