फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की सड़कों पर वाहन ज्यादा, लोगों का चलना मुश्किल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट रोड में दोनों तरफ खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पार्किंग व्यवस्था होने के बाद भी सड़क किनारे खड़े वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने नगर की सड़कों पर एंचोली, टकाना, लिंक रोड, कॉलेज रोड, कोतवाली रोड, लाशघर रोड, घंटाकरण, अस्पताल रोड, बैंक रोड, सिल्थाम, रई, वड्डा तिराहे, टनकपुर रोड, कुमौड़, जाखनी तिराहे से केएमओयू स्टेशन तक हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

ऐसे में यह बात निकलकर सामने आई कि शहर में लोग नो पार्किंग में भी वाहन खड़े कर रहे है। सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करते हुए सड़क किनारे ही वाहन पार्क कर देते हैं। यही शहर में लगने वाले जाम के मुख्य कारणों में से एक है।
सुबह 10:30 बजे : एंचोली
यहां सड़क किनारे वाहन खड़े नजर आए। एंचोली पुल से विजडम स्कूल तक कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े वाहन के चलते लोगों के लिए चलना मुश्किल हो रहा था। जैसे-जैसे टीम आगे बढ़ी तो बड़े ट्रक से लेकर छोटी कारें, बाइकें सड़क किनारे खड़ी दिखीं। डांठ पुल तिराहे पर कई हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद यहां कई वाहन खड़े दिखे।
विज्ञापन

सुबह 10:45 बजे : कलक्ट्रेट तिराहा
यहां पर सरस बाजार से टकाना तिराहे तक निजी, टैक्सी और स्कूल बसें खड़ी नजर आई। इस स्थान पर सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े नजर आए। लोगों के लिए यहां पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा था।
सुबह 11:42 बजे : कलक्ट्रेट रोड
यहां सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े देखे। इस मार्ग पर एसपी और डीएम कार्यालय समेत अन्य विभागों के दफ्तर है, जिनके कर्मी यहां पर वाहन खड़े करते है। ऐसे में यहां पर लोगों के लिए सड़क के बीच में चलना मजबूरी बन जाता है। यहां पर टकाना तिराहे से लेकर सीएमओ कार्यालय तक सड़क किनारे वाहनों की कतार लगी रही।
11:45 बजे टकाना तिराहे से गुप्ता तिराहे, अपटेक तिराहे, कॉलेज रोड से पालिका तिराहे तक सड़क किनारे सैकड़ों वाहन की लंबी कतार नजर आई। पालिका तिराहे से घंटाकरण तक भी ऐसे ही हालात दिखे। 12 से 12:28 बजे तक वड्डा तिराहे से जाखनी तिराहे तक सड़क किनारे वाहनों की कतार दिखाई दी।
सुबह 11:59 बजे : पालिका तिराहा
नो पार्किंग जोन में भी वाहन खड़े
नगरपालिका के बगल में नो पार्किंग बोर्ड होने के बाद भी दोपहिया वाहन पार्क किए नजर आए। दोनों तरफ रास्ते में दोपहिया वाहन की कतार नजर आई। जबकि यहां पर फोर्ट के पीछे पालिका की पार्किंग है। इसके बाद भी लोग वाहन सड़क में खड़े करने से बाज नहीं आए। अस्पताल के सामने नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगने के बाद भी सड़क किनारे दोपहिया वाहन खड़े दिखे। जबकि यहां पर पालिका की पार्किंग है।
देव सिंह पार्किंग चालू फिर भी सड़कों पर वाहन
पिथौरागढ़। देव सिंह के पास बनी बहुउद्देशीय पार्किंग संचालित होने के बाद भी कुछ वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आए। जबकि पार्किंग प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल तक शुरू कर दी गई है।
कई जगह खराब पड़े वाहन भी खड़े
पिथौरागढ़। टीम ने पड़ताल में पाया कि सड़क किनारे कई जगह सालों से बेकार पड़े वाहन खड़े नजर आए। विजडम तिराहे के पास एक बेकार पड़ा स्कूटर और घंटाकरण में भी दो वाहन ऐसे ही नजर आए, जिनकी हालत बेहद खराब थी।
गैस बांटने के दौरान लगती है लंबा जाम
पिथौरागढ़। लिंक रोड में कई बार गैस बांटने में दिक्कत हो जाती है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते कई बार लंबा जाम लग जाता है। यातायात कर्मियों को कई बार सड़क खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
लोगों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने चाहिए। यातायात व्यवस्था में लोगों का सहयोग जरूरी है। जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े। नगर के नो पार्किंग जोनों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। - प्रताप सिंह नेेगी, यातायात प्रभारी
नो पार्किंग में खड़े 45 वाहनों के चालान
पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 45 वाहनों का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि नो पार्किंग जोन में खड़े 22 वाहनों पर चस्पा चालान और 23 वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी।

पिथौरागढ़ पालिका के बगल वाले रास्ते में नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया वाहन। संवाद न्यूज एजें?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें