बनबसा (चंपावत)। एसएचपीसी लिमिटेड की राजभाषा पत्रिका ''राजभाषा ज्योति'' को भारत सरकार के सर्वोच्च राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (गृह पत्रिका) के तहत क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। एनएचपीसी की पत्रिका को यह पुरस्कार तीसरी बार मिल रहा है।
एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि 14 सितंबर को गुजरात के महात्मा गांधी कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर गांधीनगर में पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि राजभाषा के लिए बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान करती है। महाप्रबंधक आर्य ने एनएचपीसी की पत्रिका राजभाषा ज्योति को पुरस्कार मिलने की जानकारी देते हुए हर्ष जताया। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार एसएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने ग्रहण किया। संवाद