गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता फिर बढ़ गई है जिससे लोगों में भय व्याप्त है। आए दिन लोगों को दिन में ही तेंदुआ नजर आ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी जोशी ने लोनिवि बेड़ीनाग को ज्ञापन देकर तुरंत सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कटान की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे और आमजन इन रास्तों से आवागमन करते हैं। तेंदुआ सक्रिय होने से खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चन्याल और मोहन जोशी ने कहा कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।