फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क 14 घंटे रही बंद, यात्रियों ने सड़क पर काटी रात,

विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क खुलने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर तेजम अब नया भूस्खलन जोन बन गया है। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे यहां पर बिना बारिश के ही ऊपर से सड़क पर मलबा आ गया और सड़क 14 घंटे बंद रही। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को रात सड़क पर ही बितानी पड़ी। बुधवार की सुबह थल से मुनस्यारी जाने वाले वाहन भी मार्ग पर घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

लोनिवि ने 14 घंटे बाद सड़क खोली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क को सुचारु किया जा सका। लोनिवि के अनुसार थल-मुनस्यारी सड़क पर आठ बड़े-बड़े डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं। इनमें फल्यांटी, नया बस्ती, हरड़िया, रातिगाड़, तेजम, डोर, गिरगांव, गिन्नी आदि शामिल हैं। पूरी सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है।
उत्तराखंड बनने के बाद इस सड़क पर 2005 और 2018 में दो बार हॉटमिक्स हो चुका है। भूस्खलन में सड़क खोलने वाली पोकलेन, डोजर, जेसीबी आदि के चलने से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जाड़ों में रातापानी से मुनस्यारी तक 20 किमी सड़क पर जेसीबी, डोजर, स्नो कटर आदि मशीनों से बर्फ हटाई जाती है। इससे बर्फ के साथ डामरीकरण की सतह भी उखड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें