फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग और झूलाघाट में नए थानाध्यक्षों ने संभाला चार्ज

Thu, 27 Jun 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में व्यापारियों के साथ बैठक करती नव नियुक्त थानाध्यक्ष आरती। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग/ झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग थाने में नए थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने बाद उन्होंने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इस मौके चौकोड़ी चौकी प्रभारी बसंत टम्टा, शांति प्रकाश, हाइवे पेट्रोलिंग प्रभारी रविंद्र पांगती, रवींद्र कुमार, किशोर कुमार, नरेंद्र मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर झूलाघाट थाने में नवनियुक्त थानाध्यक्ष आरती ने कार्यभार संभाला लिया। उन्होंने व्यापारियों के साथ भी बैठक की। थानाध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। इसमें व्यापारियों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, सचिव भूपेंद्र चंद, धर्मानंद नरियाल, जगदीश जोशी, नौशाद अहमद, बेनीराम कलखुड़िया, प्रकाश डिक्टिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें