फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हमास के कब्जे में नेपाली नागरिक, विदेश मंत्री ने मांगी रिहाई

Fri, 24 Nov 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने हमास के कब्जे में कैद बैतड़ी स्थित दोगड़ाकेदार गांव पालिका एक रीम निवासी विपिन चंद्र जोशी की रिहाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री साउद ने नेपाल स्थित इजरायली राजदूत हनान गोदेर से जोशी की रिहाई की मांग की। चार दिन के युद्ध विराम में आतंकवादी संगठन हमास ने 50 बंधकों को छोड़ने की सहमति दी है। ज्ञात हो कि कि जोशी को लगभग 50 दिन पहले इजरायल में हमास के आतंकवादी अपने कब्जे में लेकर गाजा की तरफ ले गए थे। वह किस हाल में है अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। राजदूत का कहना है कि इजराइली सेना के अनुसार जोशी को गाजा के अस्पताल में देखा गया है। जोशी सुदूर पश्चिम विश्वविद्यालय के लर्न एंड अर्न कार्यक्रम के तहत इजरायल गए हुए थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें