फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विदाई पर मानसून, बदरा अब दिखा रहे उग्र तेवर

विज्ञापन
मल्ला जोहार के पैदल रास्ते पर गिरे बोल्डर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सीमांत जिले में आधी रात को बादल की गरज से सहमे लोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। जहां एक ओर मानसून विदाई की ओर अग्रसर है वहीं दूसरी ओर आसमान में छाए घने बादल और बिजली की कड़कड़ाहट लोगों को डरा रही है। बृहस्पतिवार रात करीब 12:56 बजे गरजी बिजली से लोग सहम गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद काली नदी सहित अन्य गधेरों का जलस्तर बढ़ गया।



सीमांत जिले में पिछले कुछ दिनों से बारिश थम गई थी। सुबह से ही चटख धूप खिलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। दो दिन पूर्व धारचूला, मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। बीते दिन भी धूप-छांव का खेल चलता रहा।
विज्ञापन


आधी रात के बाद बारिश हुई और बादलों की भयंकर गर्जना से लोग डरे-सहमे रहे। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर को मौसम सामान्य रहा। ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश से धारचूला में काली नदी उग्र तेवरों के साथ बह रही है। काली नदी का चेतावनी निशान 889 मीटर पर है। सुबह यह 888.90 मीटर पर बह रही थी। क्षेत्र में सुबह बादल छाए रहे।





बाक्स



कहां कितनी बारिश

पिथौरागढ़ 16 मिमी



डीडीहाट 17.70 मिमी

धारचूला 15.20 मिमी

मुनस्यारी 4.20 मिमी



गंगोलीहाट 3 मिमी

बेड़ीनाग 3 मिमी

बाक्स



सीमांत की 12 सड़कें अभी भी बंद

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 12 सड़कों पर यातायात बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कालिका-खुमती, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, डोर-सैंणरांथी, मसूरीकांठा-होकरा, नाचनी-भैंसकोट, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, सोबला-दर-तिदांग, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, बडारी-काटेबारी, झूलाघाट-बलतड़ी, तवाघाट-थानीधार सड़कें बारिश में बहने, मलबा आने से बंद हैं। संवाद



बाक्स

मल्ला जोहार पैदल मार्ग खस्ताहाल



मुनस्यारी। मल्ला जोहार के गांवों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग खस्ताहाल है। इसके चलते उच्च हिमालयी गांवों में जाने वाले लोगों के साथ ही आईटीबीपी और सेना के जवानों को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ की ओर से मिलम के लिए बनाई जा रही सड़क के मलबे, बोल्डर के कारण अक्सर पैदल मार्ग बाधित हो रहा है। इससे पैदल जाना भी खतरे से खाली नहीं है। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने प्रशासन से पैदल मार्ग को ठीक करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


चंपावत जिले में सुबह बंद ग्रामीण सड़क शाम को खुली

चंपावत। चंपावत जिले में पहाड़ और मैदान के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश ने पिछले कुछ दिनों से जारी तपिश से राहत दी। बारिश से आम जन जीवन पर कोई असर नहीं पड़ा। बिजली और पेयजल की आपूर्ति सुचारू रही। शुक्रवार सुबह कामाज्यूला-भनार की सड़क बंद हुई। इसे शाम पांच बजे आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया। चंपावत में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। टनकपुर, बनबसा में 26 मिमी, चंपावत में चार मिमी, लोहाघाट में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें