फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: अक्तूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, नारायण आश्रम और आदि कैलाश के करेंगे दर्शन

Fri, 08 Sep 2023 07:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्तूबर को वह चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में उत्तराखंड आ सकते हैं। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में उनके पिथौरागढ़ आने की चर्चा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री अपने भ्रमण के दौरान प्रसिद्ध नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्तूबर को वह चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता भी करेंगे। उसी दिन वह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

Bageshwar By Election Result: भाजपा की धमक कायम, पार्वती दास जीतीं, सीएम बोले- ये जीत चंदनराम को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के अक्तूबर में संभावित भ्रमण की संभावना को इस बात से भी बल मिल रहा है कि तीन दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गुंजी का भ्रमण किया था। प्रशासन और भाजपा संगठन प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें