फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मनरेगा कर्मी सीएम आवास घेरने हुए दून रवाना

Sun, 05 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में देहरादून के लिए रवाना होते मनरेगा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नियमितीकरण और सम्मानजनक मानदेय देने की मांग के लिए मनरेगा कर्मी सीएम आवास घेरने देहरादून रवाना हुए। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष महादेव प्रसाद के नेतृत्व में मनरेगा कर्मी रविवार को देहरादून के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मनरेगा कर्मियों ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना को वे पूरी जिम्मेदारी से सफल बनाने में जुटे हैं। इसके बाद भी उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है। मामूली मानदेय में उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
वहीं वर्षों से काम करने के बाद भी सरकार उनका नियमितीकरण नहीं कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दून रवाना होने वालों में कौस्तुब पांडे, अजय मोहन, त्रिलोचन कोहली, चंद्रशेखर कापड़ी, हितेंद्र वल्दिया सहित अन्य मनरेगा कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें