फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज जिला मुख्यालय में हुंकार भरेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sun, 05 Oct 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर, गंगोलीहाट में बैठक कर मद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मानदेय बढ़ाने सहित तीन सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर हो गई हैं। मांगों को पूरा करने और सरकार की अनदेखी के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को जीआईसी मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन, यूसीसी सर्वे कार्य का विरोध करने और विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्य कराने का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक में राधा महरा, ममता, विमला रावल, पूजा आर्या, सीमा, ममता, जानकी पंत, भावना पंत, गंगा, भगवती उप्रेती, विमला बुंगला सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें