फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2018 से आईसीयू संचालन का हो रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हंस फाउंडेशन ने ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल में आईसीयू स्थापित किया था। तब लोगों को उम्मीद थी कि लोगों को उपचार के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा लेकिन चार साल बाद भी स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। कोविड के दौरान आईसीयू का संचालन किया गया था, लेकिन कोविड के बाद आईसीयू का संचालन कभी कभार ही हो रहा है।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन ने बीडी पांडेय जिला अस्पताल में आईसीयू की स्थापना की है। इसमें विश्वस्तरीय मशीनें लगी हैं। इनको चलाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ का इंतजार है। तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 14 अप्रैल 2018 को इसका शुभारंभ किया था। जिले में आईसीयू की स्थापना पर लोगों को उम्मीद थी कि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं पर उपचार मिलेगा, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। स्टाफ की तैनाती के लिए विभाग भी शासन को पत्राचार करता रहा है। इसके बाद भी आईसीयू के संचालन के लिए कोई कवायद शुरू नहीं हुई। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। कभी-कभी आईसीयू का संचालन किया जाता है। बिना स्टाफ के इसका संचालन संभव नहीं है। संचालन के लिए अलग से स्टाफ की जरूरत है।
कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ आईं स्वास्थ्य महानिदेशक के सामने आईसीयू संचालन का मामला रखा गया था। उन्होंने स्टाफ की तैनाती के संकेत दिए हैं। मामले में लगातार शासन से पत्राचार भी किया जा रहा है। आईसीयू का संचालन कभी-कभार किया जाता है। स्टाफ की तैनाती के बाद ही जनता को आईसीयू का लाभ पूरी तरह मिल सकता है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें