फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत जिले में एक सप्ताह अधिकतम तापमान गिरा पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
।्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद पंचाचूली का सुंदर नजारा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पछिले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, हीटर आदि का उपयोग कर रहे हैं। निचले क्षेत्रों में लगातार पढ़ रहे पाले के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। बढ़ती ठंड के बाद जिले भर के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

यहां 31 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। एक नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो नवंबर को अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीन नवंबर को अधिकतम तापमान में 24.5, न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चार नवंबर को फिर अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23.5, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 22.5, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा। छह नवंबर को जिले के अधिकतम तापमान में फिर एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.00 डिग्री, न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

समय से पहले हुई बर्फबारी ने बढ़ाई माइग्रेशन से लौट रहे लोगों की चिंता
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस बार समय से पहले ज्यादा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रवास को गए लोग निचले क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं। बर्फबारी और बारिश के कारण रास्ता बंद होने के कारण माइग्रेशन पर निचले क्षेत्रों को आ रहे लोगों को दिक्कत हो रही है। फिलहाल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रह रहे लोगों के पास पर्याप्त मात्रा खाद्यान्न और अन्य सामग्री उपलब्ध है। इस कारण उन्हें दिक्कत नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन

सीमांत जिले में एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
31 26.0 9.5
01 25.0 10.5
02 25.0 7.0
03 24.5 6.5
04 23.5 6.2
05 22.5 6.1
06 21.00 6.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें