फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपों में पेट्रोल खत्म होने से त्योहार हुआ फीका, भाई-बहनों के लिए हुई मुश्किल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंप में ईंधन खत्म होने के बाद छाया सन्नाटा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के पेट्रोल पंपों में भाईदूज पर पेट्रोल न होने से काफी दिक्कत हुई। कुछ पंपों में पेट्रोल शुक्रवार को ही खत्म हो गया था। शनिवार सुबह अन्य पंपों में पेट्रोल खत्म हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भाई दूज पर बहन के घर जा रहे भाइयों को पैदल या अन्य वाहनों से जाना पड़ा। वहीं स्कूटी आदि निजी वाहनों से भाइयों के घर सिर पूजने जा रहीं बहनों को भी मायूस होना पड़ा।
एक पंप में पेट्रोल के बाद डीजल भी खत्म हो गया था। पेट्रोल खत्म होने से 15 हजार से अधिक वाहन सड़कों पर खड़े रहे। एक पेट्रोल पंप स्वामी ने बताया कि दिवाली पर डिपो में दो दिन छुट्टी होने के कारण तेल नहीं आ सका। रविवार को वाहन पहुंच जाएंगे। इसके बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के घर मूनाकोट सिर पूजने जा रही थी लेकिन पंप में पेट्रोल नहीं है। स्कूटी में इतना तेल नहीं है कि वहां से आना-जाना हो सके।
- प्रिया, स्टेडियम।
त्योहार में अक्सर इस तरह की दिक्कत होती है। पिछले माह आपदा के दौरान सड़कें बंद नहीं हुई होती तो शायद ऐसी दिक्कत नहीं आती।
- दीपक, लिंठ्यूड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें