फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ परिवारों की धड़कने बढ़ा रहा भूस्खलन

विज्ञापन
मदकोट के डोबरी गांव में भूस्खलन से खतरे की जद में आए मकान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मदकोट के डोबरी गांव के ऊपरी हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे आठ परिवार खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

गांव के निचले हिस्से से मंदाकिनी नदी कटान कर रही है और ऊपरी हिस्से से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण ग्रामीण सहमे हुए हैं। सहमे लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
पिछले दिनों हुई क्षेत्र में बारिश के कारण मदकोट के डोबरी गांव के ऊपरी हिस्से से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण खुशाल सिंह रावत, नैन सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, बाला सिंह रावत, प्रह्लाद सिंह और स्व.जीत सिंह के परिवार को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे भूस्खलन से हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वर्ष 2007 में 12 मेगावाट की विद्युत परियोजना के कारण गांव के ऊपरी हिस्से में सड़क का निर्माण किया गया था।
विद्युत परियोजना के लिए गांव के ऊपर टनल का निर्माण भी किया गया। तब से गांव में हर वर्षाकाल भूस्खलन होता है। ग्रामीणों ने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें