फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फागपुर रामलीला में कुंभकर्ण और मेघनाद मारे गए

Fri, 06 Nov 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में बृहस्पतिवार रात्रि रामलीला का मंचन किया गया। इसमें लक्ष्मण को शक्ति लगने से लेकर कुंभकर्ण और मेघनाद के वध तक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन

मंचन में लक्ष्मण को सेनापति बनाने, युद्ध की तैयारी, रावण-मेघनाथ मंत्रणा और मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध के दृश्य दिखाए गए। लक्ष्मण को शक्ति लगने पर हनुमान सुषेण वैद्य को लाए और संजीवनी से उन्हें मूर्च्छा से उठाया। इसके बाद कुंभकर्ण और मेघनाद का वध हुआ और सुलोचना सती हुईं।
मंचन का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। कर्ष (राम), दर्शन (लक्ष्मण), आरुषि (सीता), आशीष (हनुमान) और वैभव मुरारी (रावण) ने मुख्य पात्रों का अभिनय किया। महेश मुरारी ने व्यास के रूप में मंचन की व्याख्या की। कमेटी अध्यक्ष मनोज कालाकोटी और उपाध्यक्ष गोविंद मेहरा आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें