फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी हेलीपैड से हटाए फायर और पुलिस कर्मी, यात्रियों की जांच बंद

Fri, 06 Nov 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी हेलीपैड में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। हेलीपैड से फायर और पुलिस कर्मी हटा दिए गए हैं। ऐसे में यात्रियों की जांच बंद हो गई है तो उनकी और हेलीपैड की सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

22 फरवरी 2022 से मुनस्यारी हेलीपैड से उड़ान शुरू हुई। वर्तमान में इस हेलीपैड से सेना के साथ ही अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के लिए यात्री हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हैं। नियमों के मुताबिक, हेलीपैड पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर सर्विस कर्मी तो यात्रियों की जांच और सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती जरूरी है। वर्ष 2024 में हेलीपैड से फायर सर्विस की टीम को हटा दिया गया। अब पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है। ऐसे में यात्रियों की जांच बंद हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी रामभरोसे चल रही है। चीन सीमा के करीब संवेदनशील हेलीपैड में इस तरह की व्यवस्थाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं।

दो यात्री हेलिकॉप्टर में चरस ले जाते पकड़े गए
चीन सीमा पर बना मुनस्यारी हेलीपैड संवेदनशील है। इस हेलीपैड में देश के साथ विदेश के पर्यटक और यात्री हेलिकॉप्टर में यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। बीते दिनों पुलिस कर्मियों ने हेलीपैड पर यात्रियों के सामान की जांच की तो दो यात्रियों के पास चरस मिली। यूकाडा ने दोनों यात्रियों को हेलिकॉप्टर में बैठाने से इन्कार कर दिया। इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद भी हेलीपैड से सुरक्षा कर्मियों को हटाकर यात्रियों और उनके सामान की जांच बंद करना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


...........

हेलीपैड से फायर सर्विस और पुलिस कर्मियों को हटाना गंभीर और गलत है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द ही हेलीपैड पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। -राम कठायत, यूकाडा प्रभारी, कुमाऊं क्षेत्र, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें