फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक भिड़ंत में जेएमएस डीडीहाट बना चैंपियन

विज्ञापन
थल में आयोजित फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। मिनी स्टेडियम रामलीला मैदान में यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित प्रथम डॉ. बीरेंद्र जंगपांगी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का जेएमएस डीडीहाट चैंपियन बन गया है। डीडीहाट ने स्पोर्ट्स क्लब बलतिर को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बलतिर की टीम के 19 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद सौरव की 37 गेंदों में नौ छक्के की मदद से 84 रन और रोहित के 45 गेंदों में सात छक्कों की मदद से नाबाद 78 रनों की बदौलत टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाने में सफल रही।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीहाट की टीम ने शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट गवां दिया। क्षेत्ररक्षण करते चोटिल हुए ओपनर बल्लेबाज संजू ने छह टांके लगे होने के बावजूद 11 चौके की मदद से 62 रन और नितिन के 54 रन रनोें ने डीडीहाट की जीत की नींव रखी। अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए डीडीहाट को 77 रन की आवश्यकता थी। बल्लेबाज जीवन के 17 गेंदों में छह छक्कों की मदद से से नाबाद 48 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डीडीहाट के नीरज सौन मैन ऑफ द सीरीज, बलतिर के जगमोहन भैंसोड़ा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कौली टीम के बल्लेबाज विनोद पांडे को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शुभम जंगपांगी ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार, उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 25 हजार, तृतीय स्थान पर रही गंगोलीहाट की टीम को 15 हजार और चौथे स्थान पर रही ओडियारी की टीम को 10 हजार रुपये प्रदान किए। आयोजन समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गंगू ने सभी का आभार जताया। अंपायर सुनील धौनी, नवीन कार्की, स्कोरर विजय कुमार, कृष्णा कुमार रहे। मैच का आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत, अमरजीत कुमार, रिंकू कुमार, राघव कुमार, महिपाल टम्टा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें