फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय कांकडी झीलें मा नून पिस्यो सिलै मा...

विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जौलजीबी मेले के पांचवें दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक हरीश धामी और महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद ने शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायन प्रतियोगिता में अंकित दताल प्रथम, अंकिता भट्ट द्वितीय, आयुष तृतीय रहे। बसंती सेलाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान छारछुम और जीआईसी कालिका के बच्चों ने भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बृहस्पतिवार रात हुए कार्यक्रम में पुष्कर महर और बेबी प्रियंका ने ओ नंदा सुनंदा तूं दैण है जाए। हाय काकड़ी झिल मा, नून पिस्यो सिल मा, बरसाने की होली और मयूर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। रमेश गोस्वामी ने देवी बाराही मेरी सेवा लिया हो प्रस्तुत किया।
रोबो ब्वॉय विक्रम सिंह बोरा ने सुंदर प्रस्तुति दी। अनुवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट और हीरा बिष्ट के नेतृत्व में बालिकाओं ने पहाड़ी गीत गाए। इस मौके पर दौलत पाल, सुरेश गुंज्याल, धीरेंद्र धर्मशक्तू, सुरेंद्र सिंह धामी, हुकुम सिंह धामी, दीपक जोशी, विक्रम पाल, कमल बनग्याल, इनायत हुसैन, जगदीश चंद, दिनेश वर्मा, लीला बंग्याल, जानकी बुर्फाल, हीरा बिष्ट, नारायण सोराड़ी, गणेश मर्तोलिया, अंकित दताल आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शंकर दत्त भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, करन सिंह थापा ने संचालन किया। ऑक्टोपेड में गोविंद जोशी, ढोलक विनोद कांडपाल, पैड में भीम आर्या, मनोज ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें