फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने की जांच शुरू

विज्ञापन
Investigation of Postel Ballot Case
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चुनाव आयोग भी मामले का संज्ञान ले रहा है। निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से इस पर रिपोर्ट मांगी है। कोतवाली डीडीहाट में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सैन्य क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों से संबंधित जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस उस व्यक्ति की तलाश भी कर रही है जहां से सोशल मीडिया में पहली बार वीडियो वायरल किया गया है। वायरल वीडियो के प्रसारित होने के बाद डीडीहाट विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप पाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की थी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी राज्य निर्वाचन आयोग से वायरल वीडियो के मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
उनका कहना था कि वायरल वीडियो में एक ही व्यक्ति सभी के वोट देकर हस्ताक्षर कर रहा है, जो लोकतंत्र का मजाक है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। डीडीहाट थानाध्यक्ष हिमांशु पंत का कहना है कि एसपी लोकश्वर सिंह के निर्देश के बाद मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में सैन्य छावनियों में जाकर सैन्य अधिकारियों और जवानों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें