फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राजस्व अभिलेखागार के रखरखाव पर प्रकट की खुशी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में उन्नति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कुमाऊं कमिश्नर को ऊं पर्वत की पेंटिंग देते, सा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावल ने जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों में राजस्व अभिलेखों की गहनता से जांच की। उन्होंने जिला कार्यालय के भवन वाली भूमि का नक्शा अलग से रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व न्यायिक अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज पंजिका, अधियाचन पंजिका, सीमांत ग्राम मार्छा का बंदोबस्त, नक्शा, सूची का गहनता से निरीक्षण किया। नजारत अनुभाग में पुरानी, नीलाम सामग्री, स्टाक पंजिका, वाहनों के अनुरक्षण रिकॉर्ड की जांच की। डीएम ने बताया कि सभी दुकानों का समय पर अधिभार जमा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान, एडीएम फिंचा राम चौहान, एसडीएम अनुराग आर्या, एसडीएम सुंदर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जुगल किशोर पांडेय आदि रहे।
15 दिन में एक बार जरूर करें आपदा उपकरणों की जांच
पिथौरागढ़। आयुक्त ने आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा राहत और बचाव उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अपने मोबाइल से आपदा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर डायल करके भी परखा। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में कम से कम एक बार आपदा उपकरणों की जांच अवश्य की जाए। उन्होंने आपदा प्रबंधन की सूचनाएं और प्लान में एक साथ संकलित करने के निर्देश दिए। आयुक्त रावत ने आपदा कंट्रोल से अपने मोबाइल नंबर से वन विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर आग की घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान से कंट्रोल रूम में व्यक्तिगत फोन कर आग की घटनाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बच्चों को बांटी किताबें
पिथौरागढ़। कमिश्नर ने पहली मंजिल पुस्तकालय में पुस्तक दान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सिविल सर्विस, एनडीए, सीडीएस की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को 95 पुस्तकें दीं। ये पुस्तकें वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. महेश शर्मा ने उपलब्ध कराईं हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने युवाओं के बेहतर भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सीडीओ अनुराधा पाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. उमा पाठक, जुगल किशोर पांडेय मौजूद रहे।
नेम प्लेट और ब्रह्म कमल टोपी भेंट कीं
पिथौरागढ़। विकास भवन में एनयूएलएम समूह की महिलाओं और ऐपण गर्ल निशा पुनेठा ने कमिश्नर को अपने हाथों से बनाई पारंपरिक ऐपण वाली नेम प्लेट और ब्रह्म कमल टोपी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें