फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तिदांग से आगे जाने वाले बाहरी मजदूरों को देनी होगी जानकारी

Sat, 31 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में आईटीबीपी और जन प्रतिनि​धियों के साथ बैठक करते एसडीएम मंजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट पोस्ट ढाकर की ओर से स्थानीय ग्रामीण और मजदूरों को रोके जाने एवं अनुमति पत्र मांगने का लोगों ने विरोध किया था। इस संबंध में एसडीएम मंजीत सिंह ने आईटीबीपी के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासन, आईटीबीपी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आपसी सहमति के बाद तय हुआ है कि ग्राम तिंदाग से आगे मार्छा और सीपू जाने के लिए नेपाली और बाहरी प्रदेश से आने वाले मजदूरों को अपनी पूरी जानकारी एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना और आईटीबीपी को देनी होगी। इसके बाद ही उन्हें आईटीबीपी की ओर से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। बाहरी पर्यटकों को आधार कार्ड, मेडिकल फिटनेस के साथ आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि सीमा की सुरक्षा की दृष्टि से इस वर्ष पोस्ट ढाकर में ग्राम तिंदाग, मार्छा और सीपू तक जाने वाले लोगों को जरूरी कागजात की जांच के बाद आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पूर्व प्रधान मार्छा जीवन सिंह मार्छाल ने बताया कि पूर्व में कभी भी आईटीबीपी की ओर से रोका नहीं गया। इसके चलते ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। बैठक में दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, आईटीबीपी के डीसी नारायण सिंह गर्खाल, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज ग्वाल, ग्राम प्रशासक सीपू शांति सीपाल, ग्राम प्रशासक मार्छा सुनीता, धीरा ग्वाल, वरष्ठि उप निरीक्षक अंबी राम सहित सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
बैठक में चर्चा के बाद आपसी सहमति से आईटीबीपी सीमा की सुरक्षा को देखते हुए अब लोगों के परिचय पत्र और अन्य जरूरी कागजात की जांच कर आगे जाने की अनुमति देगी। - अशोक सिंह नबियाल, राज्य जनजाति सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष
कोट
दारमा घाटी में नोटिफाइड इलाका ग्राम सीपू से करीब पांच किलोमीटर आगे पोकांग नाले से शुरू होता है। इसलिए ग्राम तिंदाग से मार्छा और सीपू तक जाने की अनुमति प्रशासन से लेने की जरूरत नहीं है। - मंजीत सिंह, एसडीएम धारचूला
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें