फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से अब भारत को केवल दो मैत्री बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
Indo-Nepal Bus Operation
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अब नेपाल से केवल दो ही मैत्री बसों का संचालन संभव हो पाएगा। एक बस महेंद्रनगर से सुबह नौ बजे और दूसरी शाम छह बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। ऐसे में केवल महाकाली यातायात समिति की ही दो बसें भारत में चलेंगी। पवनदूत यातायात सेवा की बसों का संचालन भारत में नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

बनबसा में व्यापारियों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच संचालित होने वाली बस सेवा को विधिवत संचालित करने के लिए राज्य परिवहन निगम को निर्देश दिए थे। इसके तहत परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन ने प्रतिदिन महाकाली यातायात समिति की दो बसों के महेंद्रनगर से भारत के लिए संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शुक्रवार को टनकपुर रोडवेज डिपो प्रशासन ने एसएसबी और शारदा बैराज पुलिस चौकी को पत्र भेज मदद देने के लिए कहा है।
परिवहन निगम के जीएम का कहना है कि नेपाल की महाकाली यातायात समिति ने 13 बसों के नंबर पंजीकृत कराए थे, जिनमें से बारी-बारी से प्रतिदिन महेंद्रनगर से भारत के लिए दो ही बसों का संचालन किया जाना है। नेपाल में यातायात परिवहन प्राइवेट सेक्टर के हाथों में है।
विज्ञापन

नेपाल से दो बसों के संचालन की अनुमति पहले से ही थी लेकिन भारतीय प्रशासन की ओर से नेपाल की डग्गामार बसों पर नकेल नहीं कसे जाने से वहां से कई बसें भारत पहुंच रहीं थीं। इससे टनकपुर डिपो की आय प्रभावित हो रही थी। इसके अलावा 52 सीटर बसों में 80 तक सवारियां बैठा नेपाली बस संचालक नियमों की भी अवहेलना कर रहे हैं। बनबसा से सवारी बैठाने से मना करने पर नेपाली चालक और परिचालक रोडवेज कर्मियों से हाथापाई तक कर देते हैं। - पवन मेहरा, आरएम टनकपुर डिपो।
शुक्रवार को रोडवेज प्रशासन से एक पत्र मिला है, जिसमें नेपाल से केवल दो ही मैत्री बसों का भारत के लिए संचालन करने की बात लिखी है। पुलिस ने इस संबंध में सहयोग की अपील की है। - हेमंत कठैत, प्रभारी शारदा बैराज पुलिस चौकी बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें