फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से चीन सीमा तक मनाया आजादी का जश्न

Fri, 16 Aug 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दारमा घाटी में आजादी का जश्न मनाते 36 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिला मुख्यालय से लेकर चीन सीमा तक स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम रीना जोशी ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और डीएम रीना जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। डीएम ने छात्र-छात्राओं और मौजूद लोगों को देश के विकास में योगदान देने, एकता व अखंडता को बनाए रखने संबंधी तिरंगा शपथ दिलाई गई। कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायत तल्ला भैंसकोट की सरपंच को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
उधर झूलाघाट में नेपाल एपीएफ और प्रहरी ने एसएसबी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान सहायक कमांडेंट गैंणा सिंह मराठा, नेपाल प्रहरी के निरीक्षक गंगा राम टम्टा आदि मौजूद रहे। मुवानी में कई स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। गणाईगंगोली के राबाइंका में मुख्य अतिथि जिपं सदस्य चंदन बाणी ने तिरंगा फहराया। गंगोलीहाट में उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम यशवीर सिंह, सीएचसी में डॉ. पवन कार्की, महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मधुकेश गुप्ता ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालयों में वीर सपूतों को याद कर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। रेडक्राॅस सोसायटी ने हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच के सहयोग से 25 लोगों ने रक्तदान किया। यहां सोसायटी के अध्यक्ष महेश पंत, डॉ. नरेंद्र शर्मा, एसीएमओ डॉ. कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाचनी, तेजम तहसील, तल्ला जोहार क्षेत्र और विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुनस्यारी के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रात: सात बजे प्रभात फेरी के साथ आकर्षक झांकियां निकालीं। थल में स्कूली बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रभात फेरी और झांकी निकाली। बेड़ीनाग में स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रभातफेरी निकाली। बंगापानी क्षेत्र में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। धारचूला में कुमाऊं स्काउट की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें 378 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कर्नल अनिल प्रसाद, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्रा, आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्या स्वाति नोटियाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। तहसील कार्यालय एसडीएम मंजीत सिंह ने झंडारोहण किया। चीन सीमा से सटे दारमा, चौदास और व्यास घाटी के 10 से 14500 फुट की ऊंचाई पर बसे गांवों में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ के साथ स्थानीय लोगों और बच्चों ने झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया। गुंजी में बीआरओ 65 आरसीसी ग्रिफ की ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल भावना वांडरे ने ध्वजारोहण किया। 11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के कमांडेंट मधुकर अमिताभ के निर्देश पर गर्ब्यांग, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, कुटी, ज्योलिंगकांग में झंडारोहण किया गया। दारमा घाटी में 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट नारायण सिंह गर्खाल ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा फहराया। डीडीहाट के रामलीला मैदान में नगरपालिका के सहयोग से सामूहिक झंडारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। एसडीएम खुशबू पांडे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। 11वीं वाहिनी आईटीबीपी में भी झंडारोहण किया गया।
तोली गांव में स्वतंत्रता दिवस पर सेनानी नित्यानंद तिवारी, कालू सिंह, मोहन सिंह मेहता के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता रहे। मूनाकोट के प्राथमिक विद्यालय गैरसेल में प्रधानाध्यापक बलबीर सिंह और समाजसेवी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। बलुवाकोट में पूर्व सैनिक संगठन ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। संगठन के संरक्षक कै. दीवान सिंह मेहता ने ध्वजारोहण किया। यहां अध्यक्ष कै. नारायण दत्त भट्ट, कै. जय सिंह क्षेत्री आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। पिथौरागढ़ कैंट रोड तिलढुकरी में स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिकों, महिलाओं और सीनियर सिटिजन को सम्मानित किया गया। संचालन दीपक चंद राजा ने किया। इस अवसर पर रमेश ओझा, मंजू ओझा, मनोज पांडेय, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें