मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को आंदोलन में बैठे ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क बनाने की मांग के लिए क्रमिक अनशन 143 में दिन भी जारी रहा। बावजूद इसके आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। आंदोलनकारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को देवेंद्र सिंह और जगत सिंह क्रमिक अनशन में बैठे। ग्रामीणों ने बैठक कर तय किया कि 10 दिसंबर से आंदोलन को तेज करने के लिए आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष ललित बिष्ट ने ग्रामीणों की मंशा को एसडीएम के मार्फत सूबे के मुखिया को पहुंचा दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वह 2016 में स्वीकृत सड़क को बनाने में शासन प्रशासन नाकाम रहा है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर उनके आंदोलन को पांच माह पूरे होने को हैं लेकिन प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है।
उन्होंने कहा अगर शीघ्र सुध नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विक्रम सिंह, ललित सिंह, केसर सिंह, पुष्कर सिंह, हरि सिंह बिष्ट, सूरज सिंह बिष्ट, केदार सिंह कल्याण राम मौजूद रहे।