फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पर्यायवाची शब्द प्रतियोगिता में सादिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिंदी हैं हम कार्यक्रम के तहत सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज जीआईसी में हिंदी शब्द सामर्थ्य बढ़ाए पर्यायवाची शब्द प्रतियोगिता कराई गई। शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ से 12वीं तक कक्षाओं के 46 छात्रों ने भाग लिया। इसमें सादिया प्रथम रहीं। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास करता रहा है, जो सराहनीय है। पाठक ने कहा कि हिंदी भाषी होने पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। हिंदी बेहद सरल और आसान समझ की भाषा है। हिंदी के 50 पर्यायवाची शब्दों की प्रतियोगिता में कक्षा नौ की सादिया प्रथम रहीं।
कक्षा 12 के रविंद्र कुमार द्वितीय, रोहित अन्ना तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका मंजू जोशी, ललित मोहन जोशी, तारा भट्ट ने निभाई। प्रवक्ता बीएस बिष्ट ने संचालन किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में बसंती जोशी, गीता कोहली, मोनिका उप्रेती, मुक्ता वर्मा आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर पीसी फर्स्वाण, जमुना दत्त कापड़ी, शंकर सिंह बोरा, गौरव कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें