मुवानी महोत्सव में हिलजात्रा को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी महोत्सव में हिलजात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हिरन-चीतल और लखिया देवता का प्रदर्शन किया गया। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मुवानी महोत्सव समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुवानी महोत्सव में समापन पर आयोजित मिनी मैराथन में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रेडक्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान शिविर और हंस फाउंडेशन की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। महोत्सव में भाव राग ताल नाट्य एकेडमी ने हिरन चीतल और लखिया भूत का शानदार मंचन किया।
महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मुवानी महोत्सव समिति को एक लाख रुपये देने और युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम के निर्माण करने की घोषणा की। एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल युवाओं और बच्चों को साहसिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अमरजीत राम ने किया। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष कमलदीप बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रमेश बम, दीपक कार्की, राम सिंह राठौर, सोहन सिंह कार्की, हंस पाल, शिवराज सलोनी, मेहर सिंह कठायत, जगत मेहता आदि थे।