फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा पारकर टीकाकरण करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
डीडीहाट के चिटगल गांव में टीकाकरण के लिए भातड़ गाड़ पार कर जाते स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद न्यूज एजे - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जान जोखिम में डालकर कोरोना से बचाव के लिए लोगों के टीकाकरण के लिए क्षेत्रों में जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भातड़ गाड़ के तेज बहाव को पार कर स्वास्थ्य टीम ने चिटगल गांव पहुंचकर लोगों को टीका लगाया।
विज्ञापन

लोगों को कोरोना से स्वास्थ्य टीम उन क्षेत्रों में पहुंचकर टीकाकरण कर रहे हैं, जहां के स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की कोई सुविधा नहीं है। बृहस्पतिवार को फार्मासिस्ट विनोद खोलिया के नेतृत्व में टीम चौबाटी से आगे चिटगल गांव में टीकाकरण के लिए निकली। वाहन से 18 किमी का सफर तय करने के बाद टीम को गांव पहुंचने के लिए भातड़ गाड़ के तेज बहाव में संघर्ष करना पड़ा। किसी तरह टीके और स्वयं को बचाते हुए टीम ने गांव पहुंचकर 80 से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांगों को टीका लगाया। टीम को देखकर लोग बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा वे लंबे समय से टीका लगाने का इंतजार कर रहे थे। टीका केंद्र तक जाना उनके लिए इस उम्र के पड़ाव में मुश्किल है। टीम ने कहा उन्हें जो काम मिला है वे उसे पूरे सेवा भाव से कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस मेहरा ने बताया कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर पत्थर भी पहाड़ी से गिरते हैं। इसके बाद भी टीम गांव में जाकर पूरे सेवा भाव से जान जोखिम में डालकर अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें