फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला और मुनस्यारी में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल

Tue, 25 Feb 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत धारचूला और मुनस्यारी में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। एक लाख से अधिक की आबादी के लिए अस्पताल तो हैं, लेकिन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। अधिकांश मामलों में मरीजाें को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीमा पर बसे धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र एक लाख की आबादी को सीमा का प्रहरी माना जाता है, लेकिन इनके लिए अस्पताल में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। धारचूला में उप जिला अस्पताल और मुनस्यारी में सीएचसी खोला गया है। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। यहां हर रोज दर्जनों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अधिकांश मामलों में रेफर कर दिया जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी सबसे अधिक अखरती है। अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की भी तैनाती नहीं हो सकी है। गर्भवतियों को जांच और प्रसव के लिए भी जिला अस्पताल ही पहुंचना पड़ता है।
अल्ट्रासाउंड मशीनें खा रही है जंक
पिथौरागढ़। संयुक्त अस्पताल धारचूला और मुनस्यारी में गर्भवतियों और मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी गई हैं। दोनों अस्पतालों में रेडियोलोजिस्ट नहीं होने से मशीनों का संचालन नहीं हो रहा है और यह जंक खा रही हैं। गर्भवतियां निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए दो हजार रुपये में वाहन बुक कर जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। वहीं अन्य मरीजों को दर्द से कराहते हुए टैक्सी और रोडवेज बस में धक्के खाकर जिला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोट-
संयुक्त अस्पताल धारचूला में विशेषज्ञों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। इनकी तैनाती शासन स्तर पर ही संभव है। उम्मीद है जिले में जल्द विशेषज्ञों की कमी दूर होगी।- डॉ. जेएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें