पिथौरागढ़। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रूफटॉप योजना को संचालित कर सरकारी कार्यालयों की छत पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक जिले के तीन सरकारी भवनों में 19,07,000 रुपये की लागत से 22 किलोवाट के सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
पिथौरागढ़ तहसील कार्यालय में 8,77,500 रुपये से 15 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इससे प्रति घंटे 70 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। उत्पादित बिजली को सीधे ऊर्जा निगम के ग्रिड में दिया जाएगा। इससे प्राप्त बिजली मूल्य तहसील प्रशासन को मिलेगा।
कनालीछीना के पीएचसी में 7,20,000 रुपये से 12 किलोवाट और डीडीहाट के सिविल कोर्ट में 3,27,500 रुपये से पांच किलोवाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। विभागों को यूपीसीएल को बिजली बिलों का भुगतान नहीं करना होगा।
77 सरकारी भवनों में स्थापित होंगे सोलर पावर प्लांट
उरेडा की ओर से शासन को रूट टॉप योजना के तहत जिले के 77 सरकारी भवनों में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रस्ताव के स्वीकृत होते ही प्लांट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कोट
तीन सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। अन्य भवनों पर सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। स्वीकृति मिलने पर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। - भूपाल सिंह कुंवर, जिला परियोजना अधिकारी, पिथौरागढ़।