फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की पीलिया प्रभावित बच्चों की जांच

Thu, 22 Feb 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मेतली में आयोजित ​शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंगापानी के मेतली गांव पहुंचकर पीलिया प्रभावित बच्चों की जांच की। इस दौरान 10 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले। स्वास्थ्य कर्मियों ने आवश्यक दवाएं देकर ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बता दें कि दूरस्थ मेतली गांव के खेतीखान और ठुलीगैर तोकों में कई बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए थे। ग्रामीण बीमार बच्चों को पीठ पर रखकर जब 15 किलोमीटर पैदल चलकर आयुर्वेदिक अस्पताल बरम पहुंचे तो वहां पर चिकित्सक नहीं मिले। इसके बाद वैद्य को दिखाकर लौट गए थे।
मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने धारचूला संयुक्त अस्पताल से एक टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने दोनों तोकों में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। 10 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। गांव में धारचूला संयुक्त अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गोतेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट गजेंद्र सिंह ने बच्चों की जांच की। शिविर में 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को बासी भोजन न खाने और पानी उबालकर पीने को कहा। इधर सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि टीम ने गांव पहुंचकर जांच करने के बाद दवाओं का वितरण किया है। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें