फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों के लिए आठ दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं रजिस्ट्रार कानूनगो

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में धरना देते रजिस्ट्रार कानूनगो। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नौ सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। रजिस्ट्रार कानूनगो के बीते आठ दिनों से हड़ताल पर रहने के कारण खाता खतौनी और भूमि संबंधी तमाम काम ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

हड़ताली रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में वर्तमान में 16 रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यरत हैं।
सभी के हड़ताल पर जाने से तमाम कामकाज प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को हड़ताली रजिस्ट्रार कानूनगो ने जनपदीय शाखा के जिलाध्यक्ष डीएन पांडे और सचिव हरीश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और सहायक भू लेख अधिकारी के पदों पर प्रोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, पदों का पुनर्गठन करने, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती करने, कोविड-19 ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि देने, एक माह का अतिरिक्त वेतन अनुमन्य करने, गोश्वारा भत्ता देने, रिक्त पदों पर नियमावली के अनुसार शीघ्र तैनाती करने, भू लेख कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती करने की मांग के लिए जिले भर के रजिस्ट्रार कानूनगो हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें