फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मांगों के समाधान का मिला आश्वासन, अब करेंगे मतदान

Thu, 04 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जै छिपलाकेदार सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने कहा है कि मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद के स्तर से उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा है कि 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में सभी सस्ता गल्ला विक्रेता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष धामी का कहना है कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पुराने लाभांश और भाड़े का भुगतान न होने पर सभी गल्ला विक्रेताओं और उनके परिवार के सदस्यों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया था।
बताया कि दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्हें आचार संहिता समाप्त होने के बाद मांगों को कैबिनेट की बैठक में रखकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से लोकसभा चुनाव में परिवार के सदस्याें के साथ मतदान अवश्य करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें