फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोप्स अस्पताल में भर्ती, अब 71 वर्षीय गणेश ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
डीडीहाट में आमरण अनशनकारी को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौराढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक अक्तूबर से शुरू आमरण अनशन को एक माह पूरा हो गया है। रविवार को गोप्स खड़ायत के अस्पताल में भर्ती होने पर 71 वर्षीय गणेश कन्याल ने जिले की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया हैं।
विज्ञापन

रविवार को आमरण अनशन को एक माह पूरा होने पर पुलिस ने एक आमरण अनशनकारी गोप्स खड़ायत को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन स्थल से उठा कर अस्पताल पहुंचा दिया। गोप्स के आमरण अनशन स्थल से उठते ही भनड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान 71 वर्षीय गणेश कन्याल आमरण अनशन में बैठ गए। उन्होंने कहा कि जिले का गठन करवाना ही अब उनका एकमात्र लक्ष्य हैं। उसके लिए अगर उन्हें अपना बलिदान भी देना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व में आमरण अनशन में बैठे अभाविप के जिला सह संयोजक पंकज खड़ायत के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई है। भाजपा की छात्र इकाई अभाविप के भी कई कार्यकर्ता अनशन स्थल में जिले की मांग को लेकर धरने पर बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें