फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मीट खाते समय बुजुर्ग के गले में फंसी बकरे की हड्डी, हो गई मौत

Thu, 22 Jan 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यदि आप मीट खाते हैं तो इसके लिए आपको सावधानी दिखानी होगी। सावधानी हटी तो इससे किसी की जान भी जा सकती है। ऐसा ही हुआ वड्डा क्षेत्र के लेलू निवासी बुजुर्ग के साथ। मीट खाते समय बुजुर्ग के गले में बकरे की हड्डी फंस गई, इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी सांस थम चुकी थी और चिकित्सकों ने कहा अब बहुत देर हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह लेलू के कुंडल सिंह (60) पुत्र होशियार सिंह बकरे का मीट खा रहे थे। इसी बीच बकरे की हड्डी उनके गले में फंस गई और वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी पीएमएस डॉ. एमसी रजबार ने बताया कि हड्डी श्वास नली में फंसने से बुजुर्ग का सांस ले पाना बंद हो गया इससे उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें