फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी झूलाघाट रहा अव्वल

Mon, 09 Feb 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी भड़कटिया में प्रमाण पत्रों के साथ मौजूद विद्यार्थी और अन्य। स्रोत : शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीआईसी भड़कटिया में मूनाकोट की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान आधारित मॉडल, क्विज, नाटक और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की मॉडल प्रतियोगिता में जीआईसी आठगांव शिलिंग के नैतिक और सीनियर वर्ग में जीआईसी मायालेख की नव्या चंद अव्वल रहे। जूनियर वर्ग की क्विज में जीजीआईसी मूनाकोट की गीतिका, सीनियर वर्ग में इंटर कॉलेज सातशिलिंग की सुहानी प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में जीआईसी भटेड़ी के दीपक सिंह बिष्ट और सीनियर वर्ग में जीआईसी डुंगराकोट के सूरज कुमार ने पहला स्थान पाया।
नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी झूलाघाट प्रथम रहा। इससे पूर्व विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ बीईओ सोनी महरा, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत, बीआरसी समन्वयक डॉ. प्रेम प्रकाश खर्कवाल, ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह कार्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायक की भूमिका दीपांकर जोशी, डॉ. प्रियंका तिवारी, इंदु पुनेठा, बीना जोशी और होशियार मेहता ने निभाई। वहां संजीव कुमार, दीपक जोशी, कमल किशन पांडे, रेखा मेहता, राजेंद्र पांडे, रितेश तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें