फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीआईसी शैलकुमारी में बनी भौतिक और जीव विज्ञान की लैब

Mon, 09 Feb 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी शैलकुमारी में प्रयोगशालाओं का शुभारंभ करतीं दीपिका बोहरा। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीआईसी शैलकुमारी 46 लाख रुपये से भौतिक और जीव विज्ञान की प्रयोगशाला अस्तित्व में आई हैं। प्रयोगशाला बनने से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रयोगशालाओं का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला बनने से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य करने में आसानी होगी। सरकार शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम कर रही है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने कहा कि सीमांत जिले के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयोगशाला के शुभारंभ पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दौलत राम, राजेंद्र भट्ट, पंकज शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें